Loading ...
क्राइमबिलासपुर

हत्या। बीच बचाव करने आए 16 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला, युवक की हुई मौत

बिलासपुर। किसी बात को लेकर मोहल्ले के कुछ लोग आपस में लड़ रहे थे जिस लड़ाई में बीच बचाव करने आए एक 16 वर्षीय युवक पर ही युवकों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दिया गया।

यह पूरा मामला जारहभाठा, मिनी बस्ती की है। जहां रविवार की दोपहर तकरीबन 1 बजे मृतक सुमित बांधे (उम्र 16 वर्ष) के मित्र आर्यन रात्रे का सूरज भास्कर नमक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद के बाद आर्यन रात्रे मिनी बस्ती स्थित गुड्डू गली पहुँचा, जहाँ सूरज भास्कर, छोटू एवं सूरज के दो नाबालिग भाइयों ने मिलकर आर्यन से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सुमित बांधे बीच-बचाव करने पहुँचा।

बीच-बचाव करने पर सूरज भास्कर ने कहा, “तू भी बचाने आया है,” और अपने घर से लाया हुआ सब्जी काटने वाला चाकू निकालकर सुमित बांधे के सीने में ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल सुमित को उसके परिजनों द्वारा थाना सिविल लाइन लाया गया था, जहाँ उसकी स्थिति देखकर उसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक एवं आरोपी एक ही मोहल्ले मिनी बस्ती के निवासी हैं। मामले में मुख्य आरोपी सूरज भास्कर एवं दो विधि से संघर्षरत बालकों को पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एक अन्य आरोपी छोटू घटना से फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है ।

घटना के पश्चात मृतक के परिजनों द्वारा आरोपियों के घर में घुसकर आगजनी का प्रयास किया गया, जिसे समय रहते दमकल दल द्वारा नियंत्रित कर लिया गया।आगजनी की घटना के संबंध में पृथक से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।