
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम कर रही युवती की फूड पॉइजनिंग की आशंका से मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य युवतियां गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल एवं सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं।
यह पूरा मामला गैलवे लीड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, सिरर्गिट्टी में काम करने वाली युवतियों से जुड़ा हुआ है। जहां प्रियंका मरावी, ज्योति सिंह, अंजली और संतोषी मार्केटिंग का काम करती हैं। जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले सभी ने कंपनी का एनुअल फंक्शन अटेंड किया था। कार्यक्रम से लौटने के बाद सभी अपने किराए के कमरे में पहुंचीं, तभी अचानक चारों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी, दस्त, पेट दर्द और तेज बुखार की शिकायत पर साथियों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन रास्ते में ही प्रियंका मरावी की हालत खराब हो है और उसने बीच रस्ते में ही अपना दम तोड़ दिया। वहीं,तीन अन्य युवतियों को जिला अस्पताल और सिम्स में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बीमार युवतियों के बयान दर्ज कर परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजह साफ हो सकेगी।