Loading ...
क्राइमबिलासपुर

हाईटेक नकल प्रकरण। आरोपी युवतियों ने यूट्यूब से हाईटेक नकल करना सीखा, ऑनलाइन 30 हजार में मंगाई थी डिवाइस, एसएसपी ने जांच के लिए बनाई दो टीमें

बिलासपुर। रविवार को व्यापम द्वारा आयोजित पीडब्ल्यूडी की सब इंजीनियर की परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल करते पकड़ाए दो युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की पूछताछ में जानकारी सामने आई कि ये दोनों युवतियों ने हाईटेक नकल करने के तरीके यूट्यूब से सीखा।जिसके लिए उन्होंने यूट्यूब में कई वीडियो देखी। साथ ही इसकी घर पर कई दिनों तक प्रैक्टिस भी किया। और ये सभी डिवाइसे उन्होंने 30 हजार रुपयों में ऑनलाइन मार्केट से खरीदी।

आरोपी युवती अनुराधा सूर्या और अन्नू सूर्या ये दोनों सगी बहने है। जो एक किसान परिवार से है। उनका एक भैया है जो कि आडंबर निकोबार में एक निजी कंपनी में काम करता है, ये दोनों बहने उन्हीं के पास रहती है। मूलतः ये कुनकुरी की रहने वाली है। हाल ही के दिनों में ये अपने पिता के पास कुनकुरी आई हुई थी।

जिले के एसपीपी रजनीश सिंह द्वारा इस प्रकरण की जांच के लिए दो टीमें गठित की है।  जिसके एक टीम में साइबर प्रभारी अनुज कुमार और विजय शामिल है। वही दूसरी टीम में टीआई ,कृष्ण कुमार साहू,अवधेश सिंह, संगीता नेताम आदि है। दोनो टीमें जल्द ही इस मामले की जांच कर एसएसपी को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।