
बिलासपुर। आज सुबह एक रोड एक्सीडेंट से बिलासपुर प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र शुक्ला की मौत हो गई ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र शुक्ला (उम्र 48) आज सुबह अपने स्कूटी से कही जा रहे थे। तभी न्यू स्मार्ट रोड,वेयर हाउस के पास जिला हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत डॉ. के एल उरांव ने अपने वैगनआर से उसे जोड़दार टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वैगनआर के चालक डॉ उरांव धोखे से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिये, जो स्कूटी सवार उपेंद्र शुक्ला को जोड़दार टक्कर मार दी जिससे उपेंद्र वही गिर पड़े। उन्हें आंतरिक गंभीर चोटे आई थी। लोगो ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर तत्काल सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी श्रीराम केयर हॉस्पिटल ने भर्ती कराया। लेकिन घायल उपेंद्र शुक्ला की कुछ ही समय में मौत हो गई।

सिविल लाइन पुलिस ने वैगन आर के चालक डॉ उरांव के विरुद्ध अपराध कायम कर बॉडी को पीएम के लिए भेजा दिया है।
वही प्रेस क्लब सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र शुक्ला की इस तरह आकस्मिक रोड दुर्घटना में मौत हो जाने से पत्रकार जगत में गहरा शोक है।