Loading ...
क्राइमबिलासपुर

कुदुदण्ड व तालापारा में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हथियार- शराब सहित 11 बदमाशों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य रूप से कुदुदण्ड क्षेत्र को केंद्रित करते हुए बिलासपुर पुलिस ने मंगलवार रात बदमाश प्रवृत्ति के युवकों पर सटीक और सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने दबिश देकर एक युवक के पास से तलवारनुमा धारदार हथियार, और दूसरे के पास से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की। इसके अतिरिक्त 9 अन्य युवकों को प्रतिबंधात्मक धाराओं में हिरासत में लिया गया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर गोपनीय रणनीति के तहत संचालित की गई, ताकि क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों को चौंकाया जा सके और उनकी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

अवैध हथियार के साथ युवक पकड़ा गया


• आरोपी: विक्की पात्रे, निवासी कुदुदण्ड

5.4 लीटर देशी शराब के साथ धरा गया तस्कर


• आरोपी: रितेश ध्रुव, निवासी धुरीपारा
• जप्ती: 30 पाव देशी प्लेन शराब (5.400 बल्क लीटर)

शांति भंग की आशंका पर 9 युवकों को हिरासत में लिया गया

पुलिस ने इलाके में लगातार असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 9 युवकों के विरुद्ध BNSS की धारा 170 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इनमें से कई पर पूर्व में भी मारपीट, गुटबाजी और सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप रह चुके हैं।

कार्यवाही किए गए युवकों के नाम इस प्रकार हैं:


1. कल्लू उर्फ धर्मेन्द्र पटेल – मंगला
2. अभिषेक यादव उर्फ हिमांशु – मिलन चौक, कुदुदण्ड
3. रोहित सैनी – मिलन चौक, कुदुदण्ड
4. मुकेश यादव – आजाद चौक, कुदुदण्ड
5. कुनाल उइके – 27 खोली, विकास नगर, कुदुदण्ड
6. अंशुमन राव – पानी टंकी के पास, कुदुदण्ड
7. अभिषेक एन्थोनी – सर्किट हाउस के पास, कुदुदण्ड
8. धनराज पात्रे – आजाद चौक, कुदुदण्ड
9. पोषण टोंडर – मिनीमाता नगर, तालापारा


कुदुदण्ड क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और आपराधिक गतिविधियों के मद्देनज़र यह अभियान चलाया गया, और ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की ठोस कार्रवाई की जाती रहेगी। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस की पैनी निगरानी लगातार जारी रहेगी।