Loading ...
क्राइमबिलासपुर

देह व्यापार की आशंका पर शहर के सभी स्पा सेंटरों में पुलिस की सघन जांच, संचालकों को दी गई चेतावनी

बिलासपुर। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का घिनौना धंधा करने वालो पर अब सख्त कार्यवाही की जाएगी। बिलासपुर एसपी रजनीश सिंह ने इसके लिए शहर के सभी स्पा सेंटरों की जांच शुरू कर दी है।

हाल ही में भिलाई और रायपुर के कई स्पा सेंटरों में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाने की बात सामने आई थी। जिसके बाद से बिलासपुर पुलिस भी एक्शन में आ गई है।और देह व्यापार की आशंका को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने बीती रात शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों में सघन जांच अभियान चलाया। जिसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा विशेष टीम गठित किया गया था जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित स्पा सेंटरों में जाकर जांच की कार्रवाई की।

इन स्पा सेंटर्स पर की गई कार्रवाई:

द एलिमेंट स्पा (बांसीवाल बिल्डिंग, थाना तारबाहर),सनराइज स्पा (व्यापार विहार)
खुशी स्पा (नारायण प्लाजा),ईवा स्पा (थाना सरकंडा क्षेत्र)

जांच में पाया गया:

किसी भी स्पा सेंटर में फिलहाल संदिग्ध गतिविधि संचालित होते नहीं पाई गई।
सभी कर्मचारियों के पहचान पत्र (आधार, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) चेक किए गए, सभी भारतीय नागरिक निकले।

सभी स्पा संचालकों को चेतावनी दी गई कि:

ग्राहकों और कर्मचारियों का संपूर्ण विवरण रखें।किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।भविष्य में शिकायत मिलने पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच टीम में शामिल अधिकारी:

अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल,सीएसपी सिविल लाइन्स निमितेश सिंह,सीएसपी सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल, डीएसपी मुख्यालय श्रीमती रस्मित कौर चावला, डीएसपी भारती मरकाम,डीएसपी अनीता मिंज सहित अन्य पुलिस स्टाफ आदि थे।

पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में अनैतिक गतिविधियों पर नकेल कसने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।