Loading ...
क्राइमबिलासपुर

नाबालिग छात्राओं से यौन दुर्व्यवहार करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

सकरी पुलिस की कार्रवाई , आरोपी 3 माह से था फरार



बिलासपुर। थाना सकरी क्षेत्र के एक शासकीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व यौन दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक राम मूरत कौशिक (उम्र 55 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 24 अप्रैल 2025 को स्कूल की कुछ छात्राओं ने प्रधान पाठक को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद थाना सकरी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच प्रारंभ की गई।

पुलिस जांच में छात्राओं के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था। परंतु, मामला सामने आते ही आरोपी फरार हो गया था।

लगातार प्रयासों के बाद आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को सकरी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया है।

🔸 आरोपी का नाम: राम मूरत कौशिक
🔸 निवासी: सागरदीप कॉलोनी, उसलापुर / मूल निवासी ढनढन, थाना तखतपुर
🔸 अपराध: छेड़छाड़, यौन दुर्व्यवहार – POCSO एक्ट के तहत अपराध दर्ज