
बिलासपुर। दिनांक 29 जुलाई 2025 को मध्य नगरी चौक में फ़िल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन सार्वजनिक स्थान पर मनाने के दौरान आवागमन में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, गुरुदेव अवस्थी उर्फ़ चित्तू अवस्थी (उम्र 52 वर्ष), निवासी मध्य नगरी चौक के विरुद्ध धारा 285 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने और आमजन की आवाजाही में बाधा डालने वालों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।