
बिलासपुर। सरकंडा थाना और एसीसीयू पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को महज़ 6 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से कुल 3.5 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया, जिसमें सोने-चांदी के जेवर और नगदी रकम शामिल है।
दोनों वारदातें एक ही रात में
पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त की रात को खमतराई रोड स्थित गीता ज्वेलर्स और ओम मेडिकल में चोरी की वारदात हुई।

गीता ज्वेलर्स से सोने-चांदी के आभूषण और ₹3,000 नगद चोरी।
ओम मेडिकल से ₹2,700 नगद चोरी।
दोनों मामलों में थाना सरकंडा में अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए।
CCTV और मुखबिर की मदद से गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकंडा और एसीसीयू की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर टीम ने स्वर्णिम ऐरा कॉलोनी में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने दोनों चोरी की घटनाओं को कबूल किया और चोरी का सामान बरामद करा दिया।
आरोपी का नाम व पता
विशु लहरे उर्फ ढोलू (25 वर्ष), निवासी रिया शॉपिंग सेंटर के पास ससहा रोड, पामगढ़, हाल निवास दीनदयाल कॉलोनी, मंगला बस्ती, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।
टीम का योगदान
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सउनि शैलेन्द्र सिंह, प्रदीप यादव, प्र.आर. बलवीर सिंह, प्रमोद सिंह, आरक्षक विवेक राय, विकास यादव, संजीव जांगड़े, सत्य कुमार पाटले और एसीसीयू के प्र.आर. आतिश पारिक, आर. रवि यादव, तदबीर पोर्ते एवं राहुल सिंह शामिल रहे।