
बिलासपुर। 5 अगस्त 2025 की रात प्रार्थी दीपक साहू थाना सिटी कोतवाली पहुँचे और रात्रि अधिकारी स.उ.नि. गजेन्द्र शर्मा को रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी गणेश रजक ने उसे बेल्ट से मारपीट की है। घायल का मुलाहिजा कराया गया, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
लापरवाही का यह परिणाम 8 अगस्त 2025 को सामने आया, जब उसी आरोपी गणेश रजक ने दीपक साहू को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस गंभीर घटना से स्पष्ट हुआ कि थाना प्रभारी का अपने अधीनस्थ स्टाफ पर कोई नियंत्रण नहीं है और पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरती गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने मामले को गंभीर मानते हुए निरीक्षक विवेक पाण्डेय, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र, बिलासपुर सम्बद्ध करने का आदेश जारी किया है।
आदेश….

