Loading ...
क्राइमबिलासपुर

गाडी मोड़ने पर हुआ विवाद  धारदार हथियार से पिता पुत्र पर हमला, तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर।  बीती रात घर जा रहे हुए एक युवक की बाइक टकरा जाने से तीन युवकों ने मिलकर चाकू से उस पर हमला कर दिया। पुलिस में शिकायत के बाद तीनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

बीती रात प्रखर शर्मा पिता उमेश शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी मोपका अपने पिता को बैठाकर कर मोटर सायकल से मंगला से जूना बिलासपुर होते हुए मोपका जा रहा था कि रात्रि 08.00 बजे नागोराव स्कूल के तिराहा में मोटर सायकल क्रमांक-CG10 / BX8253 का आरोपी चालक प्रार्थी के मोटर सायकल से टकरा गया। इसी बात पर आरोपी के द्वारा प्रार्थी एवं उसके पिता को मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच किया और अपने दो अन्य  दोस्त अरमान खान तथा अमन भौरे को बुला कर तीनों ने मिलकर हांथ मुक्का व धारदार वस्तु से प्रखर एवं उनके पिता उमेश शर्मा से मारपीट किया ।

जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक – 404/25 धारा-109 (1),296,115 (2), 351 (2), 118 (1),3 (5) बीएनएस, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक  गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली में टीम बनाकर फरार आरोपियो को त्वरित पहचान कर घेराबंदी कर रायपुर रोड से गिरफ्तार किया गया ।

जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक – CG10/BX8253 व बटनदार चाकू को जप्त किया गया है, आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

आरोपीयों के नाम :-


(1) सैफ खान उर्फ सैफू पिता सलीम खान उम्र 25 वर्ष निवासी गांधी चौक के पास फजलबाडा गांधी चौक
(2) अरमान खान पिता फिरोज खान उम्र 19 वर्ष निवासी करबला रविदास चौक
( 3 )अमन पिता संजू भौरे उम्र 22 वर्ष फजल बार गांधी चौक सभी सिटी कोतवाली बिलासपुर 

सराहनीय कार्य:

     उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि कृष्ण कुमार यादव, सउनि भोलेनाथ तिवारी, आर. गोकुल जांगडे, धीरेन्द्र तोमर, अमित सिंह एवं रत्नाकर सिंह राजपूत, धीरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा है ।