
बिलासपुर। कोनी रोड स्थित महावीर अग्रवाल बाड़ा में चल रहे जुआ खेल पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छापामार कार्रवाई में शहर के कई रसूखदारों सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के कब्जे से 41,505 रुपये नगद और 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। हालांकि, जुआ फड़ से बरामद रकम बेहद कम होने से कार्रवाई को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोगो में चर्चा है कि जिन लोगो को पकड़ा है,वे बड़ी दाव लगाने वाले लोग है। ऐसे लोगो के पास से मात्र 41 हजार की रकम बरामद होना ,सोचने वाली बात है। जिले के एसएसपी रजनीश सिंह को इस मामले की हकीकत जरूर जानने की कोशिश करनी चाहिए।
गिरफ्तार आरोपीयों के नाम–
1. रमेश कुमार अग्रवाल (70 वर्ष), निवासी अग्रसेन चौक बिलासपुर
2. सुशील अग्रवाल (60 वर्ष), निवासी पुराना सरकण्डा बिलासपुर
3. चन्द्रशेखर अग्रवाल (64 वर्ष), निवासी अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा
4. विजय विधानी (64 वर्ष), निवासी हेमूनगर चौक, थाना तोरवा, बिलासपुर
5. हरवंश लाल अजमानी (79 वर्ष), निवासी दयालबंद बिलासपुर
6. बिहारी ताम्रकार (66 वर्ष), निवासी करबला रोड, थाना कोतवाली बिलासपुर
7. तेजेस्वर वर्मा (40 वर्ष), निवासी गोड़पारा, सिटी कोतवाली बिलासपुर
8. सुनील अग्रवाल (60 वर्ष), निवासी चांटीडीह, सरकण्डा
9. पारस राय (48 वर्ष), निवासी 27 खोली, थाना सिविल लाइन बिलासपुर
आरोपियों से बरामद रकम और सामान को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की जा रही है।