
बिलासपुर। थाना पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम शिव टीकारी में शनिवार (24 अगस्त 2025) को शिवनाथ नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। महिला के दाहिने हाथ पर त्रिशूल और महादेव का टैटू बना है, जबकि बाएं हाथ पर ग्राफिक स्टाइल में अंग्रेज़ी में लिखा हुआ टैटू अंकित है।
थाना प्रभारी पचपेड़ी ने बताया कि मामले में विवेचना जारी है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी महिला के लापता होने की जानकारी हो या उक्त महिला की पहचान के संबंध में कोई सूचना हो तो तत्काल थाना पचपेड़ी (मोबाइल नंबर – 9479193043) अथवा कंट्रोल रूम बिलासपुर (मोबाइल नंबर – 9479193099) पर संपर्क करें।