Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बड़ी खबर। IG रतनलाल डांगी निलंबित,सोशल मीडिया में आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद,गृह विभाग का बड़ा एक्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने आईजी रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके कथित आपत्तिजनक फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई, जिससे विभाग की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ा।


गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पाया गया कि संबंधित अधिकारी का आचरण उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं था। उन पर सेवा नियमों के उल्लंघन, नैतिकता के विरुद्ध व्यवहार तथा पद के प्रभाव के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के तहत कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित गतिविधियों के कारण पुलिस विभाग की साख को नुकसान पहुंचा है। इसी आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबन का निर्णय लिया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान रतन लाल डांगी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध रहेगा।

सरकार ने पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

आदेश….