Loading ...
क्राइमबिलासपुर

ब्रेकिंग न्यूज़। बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, तीन निरीक्षकों का तबादला


बिलासपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी तौर पर निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक किशोर केंवट को थाना सिरगिट्टी से थाना सिविल लाइन पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक अभय सिंह बैस, जो नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा कार्यालय में पदस्थ थे, उन्हें थाना सिरगिट्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा निरीक्षक सुमंत राम साहू को थाना सिविल लाइन से नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। पुलिस विभाग ने संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।