जगतगुरू रामभद्राचार्य जी पर टिप्पणी से मचा बवाल, बिलासपुर में चरणदास महंत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
बिलासपुर। सर्व हिन्दू समाज का गुस्सा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के कथित बयान के खिलाफ सामने आया। बयान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को लेकर बताया गया। शुक्रवार देवकीनंदन चौक पर बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी जुटे।जंहा चरण दास महंत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ। चरणदास महंत का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चरणदास महंत के विरोध में नारे लगाए। प्रदर्शन में महिलाएं, युवा, सामाजिक संगठनों के लोग शामिल रहे। लोगों के हाथों में तख्तियां और बैनर थे।
चरण दास महंत जी ने क्या कहा था सुनिये…….
प्रदर्शनकारियों ने कहा, रामभद्राचार्य करोड़ों लोगों की श्रद्धा, आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी सनातन समाज का अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा, सनातन धर्म सहिष्णुता का प्रतीक है। इसका मतलब यह नहीं कि धर्मगुरुओं का अपमान हो, समाज चुप रहे। चेतावनी दी गई कि ऐसी बयानबाजी दोबारा हुई तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन होगा।
उन्होंने कहा, समाज जागरूक हो चुका है। धार्मिक आस्था पर हमला किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा। ऐसे बयान व्यक्ति की मानसिकता दिखाते हैं।
सर्व हिन्दू समाज के लोगों ने कहा, बीते दिनों चिरमिरी में हुए भव्य राम कथा महोत्सव के दौरान जिले में प्रवास पर आए चरणदास महंत का बयान राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में चर्चा का विषय बना।
आरोप है कि उनकी टिप्पणी से सनातनियों की आस्था को ठेस पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के जरिए मांग रखी। कहा, चरणदास महंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। भविष्य में किसी संत-महात्मा या धार्मिक आस्था के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी न करें।