मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में अव्यवस्था पर भड़के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कलेक्टर-एसपी को लगाई फटकार. देखिए वायरल वीडियो….!
बेमेतरा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में व्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Raman Singh ने प्रशासन पर नाराजगी जताई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, दोनों उपमुख्यमंत्री तथा मंत्रिमंडल के कई सदस्य मौजूद थे, लेकिन आयोजन के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं को लेकर डॉ. रमन सिंह ने कलेक्टर और एसपी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहते दिखाई दे रहे हैं कि मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल मौजूद होने के बावजूद कार्यक्रम उनकी गरिमा के अनुरूप नहीं रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्वागत जिस तरह से किया गया, वह उचित नहीं था और प्रशासन को ऐसे आयोजनों में बेहतर समन्वय और तैयारी दिखानी चाहिए।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वह लंबे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन अपने कार्यकाल में उन्होंने इस तरह की अव्यवस्था कम ही देखी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि निर्धारित स्थल पर किसी कारणवश कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पा रहा था, तो प्रशासन को समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।

उन्होंने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण आयोजनों में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में प्रशासन इन कमियों से सीख लेकर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा।

गौरतलब है कि रविवार को बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस आयोजन में बेमेतरा विधायक Dipesh Sahu ने भी सामूहिक विवाह में भाग लेते हुए तरुणा साहू के साथ विवाह किया। उनके साथ 23 अन्य जोड़ों का भी विवाह संपन्न हुआ। बताया जा रहा है कि प्रदेश में यह पहला अवसर है जब किसी विधायक ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में स्वयं विवाह संस्कार में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री Arun Sao, Vijay Sharma सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य उपस्थित रहे। विधायक दीपेश साहू की बारात बैलगाड़ी से आयोजन स्थल पहुंची, जिसकी चर्चा पूरे कार्यक्रम के दौरान होती