सुपारी किलर के हमले में घायल कांग्रेस नेता श्याम कश्यप का हाल जानने कल बिलासपुर पहुंचेंगे डॉ. चरण दास महंत

बिलासपुर। सुपारी किलर के हमले में बाल-बाल बचे कांग्रेस नेता श्याम कश्यप का स्वास्थ्य जानने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरण दास महंत कल दोपहर बिलासपुर पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. महंत दोपहर 2 बजे श्याम कश्यप के पुराने बस स्टैंड स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। इस दौरान वे हमले की घटना के संबंध में भी जानकारी ले सकते हैं।
गौरतलब है कि श्याम कश्यप पर हुए हमले के बाद उन्हें उपचार के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिससे स्वास्थ्य लाभ लेकर हाल ही में वे बिलासपुर पहुंचे है हालांकि की इस हमले से उनकी एक आंख खराब हो चुकी है।
डॉ. महंत ने कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर हुए जानलेवा हमले पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की थी और फोन से उनका हालचाल जाना था और कल दोपहर उनकी निजी निवास जाकर उनसे मुलाकात कर हालचाल जानेंगे।