Loading ...
क्राइमबिलासपुर

रक्षाबंधन की रात खपरगंज में बवाल के बाद पुलिस की धरपकड़ तेज, 11 आरोपी गिरफ्तार

दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुआ था पथराव; कई पुलिसकर्मी भी हुए थे घायल, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

बिलासपुर। रक्षाबंधन की रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प और पथराव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। घटना के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग अपराध दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन की रात खपरगंज इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद जमकर मारपीट और पथराव हुआ था। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 488/2026 और 489/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार करीब 50 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया गया है। इनमें से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

अपराध क्रमांक 488/2026 में गिरफ्तार आरोपी

1. मौला बक्स उर्फ जूब्बू पिता इलाही बक्स, उम्र 37 वर्ष, निवासी खपरगंज, थाना सिटी कोतवाली।

2. शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू पिता शेख नसीरुद्दीन, उम्र 25 वर्ष, निवासी तैबा चौक, तालापारा।

3. मोहम्मद जाहिद खान पिता अब्दुल हनीफ खान, उम्र 45 वर्ष, निवासी खपरगंज।

4. सफीक अहमद उर्फ राजा खान पिता शेख मोहम्मद, उम्र 31 वर्ष, निवासी खपरगंज।

5. शकीर उर्फ सोनू पिता मोहम्मद साबीर, उम्र 24 वर्ष, निवासी जूनी लाइन, संतोष भवन के पास।

6. मोहम्मद लाईक पिता मोहम्मद सफीक, उम्र 37 वर्ष, निवासी खपरगंज।

7. रेहान अली उर्फ ईरानी पिता जहोर अली, उम्र 19 वर्ष, निवासी जबड़ापारा, सरकंडा।

8. मो. जुनैद पिता मो. जावेद, उम्र 21 वर्ष, निवासी खपरगंज मेन चौक।

अपराध क्रमांक 489/2026 में गिरफ्तार आरोपी

1. राजू यादव उर्फ नान पिता मुन्नी लाल यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुंदरापारा, दुर्गा मंदिर के पास, मेन रोड, सिरगिट्टी।

2. राकेश यादव उर्फ रिंकु पिता रमेश यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी कुंदरापारा, दुर्गा मंदिर के पास, मेन रोड, सिरगिट्टी।

3. छत्रपाल साहू पिता संत राम साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी साइंस कॉलेज के सामने, डबरीपारा, सरकंडा।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के बाद इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।