Loading ...
क्राइमबिलासपुर

अवैध कबाड दुकान के संचालको के विरुद्ध की गई कार्यवाही

बिलासपुर। शहर में चल रहे अवैध कबाड़ दुकान के संचालकोंके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बिलासपुर पुलिस ने सिरगिट्टी क्षेत्र के 10 कबाड़ी दुकान के संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा सिरगिटटी थाना क्षेत्र मे चल रहे अवैध कबाड दुकान के संचलको विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) एवं थाना प्रभारी (प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक) आकाश चौधरी के मार्ग दर्शन मे थाना क्षेत्र मे अवैध कबाड दुकान के संचालको के तलब कर थाना लाया गया तथा अवैध रुप से कबाड दुकान संचालन के संबध मे कबाड दुकान के 10 संचालको के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया ।

कबाड दुकान संचालक के नाम:-


01. शेख तौसिफ पिता शेख नसीफ उम्र 29 वर्ष सा. गणेश नगर चुचुहियापारा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.
02. सैय्यद प्रिंस पिता सैय्यद इकराम उम्र 35 वर्ष सा. गणेश नगर चुचुहियापारा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.
03. अमित कश्यप पिता रमेश कश्यप उम्र 34 वर्ष सा. गणेश नगर चुचुहियापारा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.
04. साहिल खान पिता सलीम खान उम्र 25 वर्ष सा. भारत चौक तालापारा बिलासपुर थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.
05. अनुप डेविड पिता लोहाना डेविड उम्र 31 वर्ष सा. विघुत नगर तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.
06. राजू चौहान पिता दुखन सिंह चौहान उम्र 42 वर्ष सा. बन्नाकडीह थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.
07. दीपेश कुमार साहू पिता संजय कुमार साहू उम्र 20 वर्ष सा. यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.
08. अफजल हुसैन पिता अनिल हुसैन उम्र 44 वर्ष सा. बन्नाकडीह थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग
09. मोहम्मद फिरोज पिता स्व. अब्दुल जबास. उम्र 42 वर्ष सा. मसानगंज बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.
10. मोहम्मद इमरान खान पिता मोहम्मद अब्दुला उम्र 41 वर्ष सा. ताला पारा बिलासपुर थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.

           जिले के एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि शहर में किसी प्रकार की अवैध कबाड़ दुकानों का संचालन बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध कबाड़ दुकानों के संचालन पर पुलिस की कार्यवाही आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।