Loading ...
क्राइमबिलासपुर

सिरगिटटी थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्र गणेश नगर,नयापारा, चुचुहियापारा,तिफरा के 40- 50 संदग्धि गुण्डा बदमाशो की बारिकी से चेकिंग,
06 आरोपियो के कब्जे से 01 नग तलवार एवं 05 नग चाकू बरामद
06 आरोपियो के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल 

बिलासपुर।  सिरगिटटी थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों मे विशेष अभियान चलाकर चाकू बाजो और गुंडे बदमाशो की धरपकड़ कर चेकिंग की गई।  इस दौरान 6 लोगों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है।

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक( शहर) एवं  नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी (प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक) आकाश चौधरी के मार्ग दर्शन मे थाना सिरगिटटी पुलिस द्वारा रात्रि मे विशेष अभियान चलाकर हर नशाखोरी करने वाले स्थान गणेश नगर , नयापारा, चुचुहियापारा , तिफरा व अन्य स्थानो पर सिरगिटटी पुलिस द्वारा 40-50 संदिग्ध व्यक्तियो एवं गुण्डा बदमाशो को चेक किया गया।

चेकिंग के दौरान 06 आरोपियो के कब्जे से धारदार चाकू एवं तलवार पाया गया 06 आरेापियो के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

चेकिंग के दौरान अन्य प्रकरण के फरार आरेापी को पकडकर थाना लाया गया।  कुल 06 आरेापियो के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर सभी आरोपियो न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने कहा कि आगे भी सिरगिटटी पुलिस द्वारा इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

  आर्म्स एक्ट के आरोपीयो के नाम

01. विकास सिंह पिता बृजभार सिंह उम्र 32 साल निवासी कंचन विहार थाना सिरगिटटी
02. प्रमोद कुर्मी पिता स्व. राजू कुर्मी उम्र 26 साल निवासी नयापारा बिजली आफिस के पास
थाना सिरगिटटी
03. अनिकेत नेताम पिता भरत नेताम उम्र 24 साल निवासी गोडवाना चौक प्रकाश होटल के
आगे नयापारा सिरगिटटी
04. लक्की नेताम पिता भरत नेताम उम्र 22 साल निवासी गोडवाना चौक प्रकाश होटल के
आगे नयापारा सिरगिटटी
05. राम नायक पिता घासीनायक उम्र 18 साल निवासी दामाद मोहल्ला सिलपहरी थाना सिरगिटटी
06. रोहित तांडी पिता जयघर तांडी उम्र 34 साल निवासी महिमानगर थाना सिरगिटटी

    अन्य गंभीर चोट प्रकरण के फरार आरोपी का नाम:


01. रोहित धुरी पिता सुंदरलाल धुरी उम्र 36 साल निवासी बन्नाकडीह थाना सिरगिटटी