Loading ...
क्राइमबिलासपुर

इंस्ट्राग्राम में चाकू लहराते हुए वीडियो किया पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के दो युवकों ने चाकू लहराते हुए एक डांस वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टग्राम में पोस्ट किया।  जिस वीडियो का संज्ञान में आते ही सकरी पुलिस ने उन दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  दिनांक 06-09- 2026 को सोशल मिडिया इस्टाग्राम Youth Times Digital Media में दो युवक चाकू लहराते डांस करते हुए एक विडिया सकरी पुलिस के संज्ञान में आई। जिसकी जानकारी एसएसपी रजनेश सिंह को दी गई। जिनके निर्देश प्राप्त होने पर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी सुनील पाल उर्फ बुटटी पिता विजय पाल उम्र 20 साल निवासी बजरंग मोहल्ला वार्ड नंबर 01 थाना सकरी, और ओम प्रकाश साकर उर्फ बिटटू पिता पति राम साकर उम्र 20 साल निवासी बंधवापारा सकरी । दोनो आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में चाकू लहराते हुए वीडियो बनाने की बात स्वीकार की । दोनों आरोपियो पर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट तहत कार्यवाही की गई है।  आरोपियो के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू जप्त किया गया है और दोनो आरोपियो को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।