Loading ...
Uncategorized

स्वास्थ्य विभाग के दो आला अधिकारी बच्चो की तरह लड़ते दिख रहे है,एक ने जहा सीएमएचओ के चेंबर में कब्जा जमा लिया है तो दूसरे ने सीएमएचओ की गाड़ी पर

बिलासपुर : स्वास्थ्य विभाग के दो आला अफसर बच्चो की तरह लड़ते दिख रहे है । दोनों को अपने पद का ऐसा लोभ चढ़ा हुआ है कि कोई भी अपना पद छोड़ने को त्यार नही है, और तो और एक ने शासकीय वाहन पर जहा कब्जा जमाए बैठा है तो वही दूसरे ने चेंबर पर ही अपना कब्जा जमा लिया है।

हालाकि शासन ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए एक और आदेश जारी कर डा.अनिल श्रीवास्तव को सीएमएचओ पद का प्रभार सौप दिया है लेकिन मामला हाईकोर्ट में लंबित है जिसकी वजह से अब जो भी फैसला होगा वह हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही हो सकता है।

कानूनी विशेषज्ञो का माने तो सीएमएचओ डॉ प्रमोद महाजन अपनी जगह सही दिख रहे है, चुकी मामला हाईकोर्ट में लंबित है, और अब जो भी हाईकोर्ट का निर्णय होगा वही आदेश का पालन राज्य शासन के अलावा इन दोनो अधिकारियों को करना अनिवार्य होगा। तब तक इन दोनों अधिकारियों को शांत रहकर हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

लेकिन इधर राज्य शासन ने हाईकोर्ट के निर्णय के पहले ही एक और आदेश जारी कर डा अनिल श्रीवास्तव को सीएमएचओ का प्रभार पुनः सौप दिया है जिससे यह पूरा मामला और भी उलझ गया ।