Loading ...
बिलासपुर

चाकूबाजी में घायल युवक को विधायक शैलेष पांडेय की पहल से मुख्यमंत्री कोष से ईलाज के लिए 2 लाख रुपयों की मिली मददत

बिलासपुर : चाकूबाजी में घायल हुए गौरव यादव को विधायक शैलेष पांडेय की पहल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उपचार के लिए 2 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई है।

ज्ञात हो कि विगत दिनों कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा में मामूली विवाद को लेकर कुछ युवकों ने गौरव यादव पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया था परंतु चोट गंभीर होने की वजह से बाद में उसे अपोलो हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया था।जब इस पूरे घटना की जानकारी विधायक शैलेष पांडेय को लगी तो वह पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे व पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था ।

पीड़ित परिवार की पारिवारिक स्थिति को देखते हुए विधायक शैलेष पांडेय ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक की बेहतर ईलाज के लिए मुख्यमंत्री कोष से 2 लाख की राशि स्वीकृत कराई है। साथ ही विधायक पांडेय ने एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर से चर्चा कर आरोपियों जल्द गिरफ्तारी की बात कही।