टापू में तब्दील हुआ उसलापुर एनीकट के आसपास का इलाका .नगर निगम के बाढ़ नियंत्रण कक्ष और निदान 1100 मे दो बार सूचना देने के बावजूद जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे अधिकारी

बिलासपुर: उसलापुर तालाब और शहर के वार्ड क्रमांक एक में स्थित उसलापुर एनीकट में लगातार जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों में पानी का भराव हो गया है इसकी वजह से आम जनमानस प्रभावित हो रहा है।

उसलापुर एनीकट के किनारे स्थित 15-20 मकान पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं । ऐसी स्थिति में नगर निगम के बाढ़ नियंत्रण कक्ष और अन्य अधिकारी दो बार सूचना देने के बावजूद किसी भी तरह की राहत पहुंंचाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। जिससे लोगों को अपना सामान खुद ढोकर घर खाली करके दूसरी जगह जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। हालात यह है कि एनीकट से लगी हुई आदर्श कॉलोनी में लोगों के वाहन कार मोटर साइकिल आदि भी पूरी तरह पानी में डूब गए हैं।
आदर्श कॉलोनी के निवासियों ने दो बार नगर निगम के बाढ़ नियंत्रण कक्ष में इसकी सूचना दी है इसके बावजूद भी नगर निगम के लापरवाह और निकम्मे अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं ,जिससे यहां जल स्तर बढ़ने के कारण लगातार भराव की स्थिति बनी हुई है ,वहीं स्थानीय निवासियों के मुताबिक जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है ।
आसपास के कुछ लोगों ने निदान 1100 नंबर में भी सूचना दी है इसके बावजूद कहीं से राहत व बचाव का कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है।
