मंडी अध्यक्ष ने किया मंडी कार्यालय मे धवजा रोहण

कोटा : स्वतन्त्रता दिवस के 75 वी वर्षगांठ पर पुरे देश मे मे जश्न का माहौल रहा सभी विद्यालयों, शास कीय कार्यालयों एवं निजी संस्थानों मे ध्वजारोहण कर आजादी का जश्न मनाया गया।

क़ृषि उपज मंडी, कोटा मे मंडीअध्यक्ष संदीप शुक्ला द्वारा ध्वजारोहन कर झंडे को सलामी दी गई। ततपश्चात राष्ट्रगान कर भारत माता के जयकारों से मंडी परिसर गूंज उठा,मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने सभी भारतियों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी और कहा की देश के अमर शहीदों के बदौलत हमें जो आजादी मिली है उससे राष्ट्र का नवनिर्माण कर देश की अखंडता और प्रभूता को बनाये रखना है।
ध्वजारोहन कार्यक्रम मे मंडी सचिव श्री जायसवाल, मंडी सदस्य लाला निर्मलकर, श्रीमती आशा सिँह, कुलवंत सिँह,आक्रोश त्रिवेदी,तोषण शर्मा, हैप्पी गुप्ता, सोनू गुप्ता, धन सिँह आर्मो, सोनू मानिकपुरी, छोटू खान, मनोज कुमार, सूरज कुमार, राकेश दुबे सहित मंडी के कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक जन उपस्थित थे।