Loading ...
बिलासपुर

श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव समाज द्वारा शोभायात्रा कल

बिलासपुर : एक यादव एक समाज,बिलासपुर यादव समाज द्वारा आराध्यदेव श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर गौरव शाली परंपरा का निर्वहन करते हुए भव्य शोभायात्रा कल 19 अगस्त को सुबह 11 बजे मुंगेली नाका चौक से निकाली जाएगी, जो नेहरू चौक, तिलक नगर,देवकीनंदन चौक, सिम्स चौक, सदर बाजार, गोल बाजार होते हुए वापसी हो कर राघवेंद्र राव सभा भवन में समापन होगा।

जहा भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा का समापन होगा। बिलासपुर युवा यादव समाज ने समस्त युवाओं, बूजर्गों और महिलाओं से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर आराध्य देव श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव की उत्सव मनाएं।