कान्य कुब्ज महिला समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर किया गया रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

बिलासपुर: कान्य कुब्ज महिला समाज द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े उत्साह के साथ मनाया गया इस अवसर पर समाज द्वारा इमली पारा स्थित भवन में कान्यकुब्ज समाज की महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम माननीय मुख्य अतिथि श्रीमती शैलेश रितु पांडेय जी एवं स्वर्णा शुक्ला (पार्षद) द्वारा श्री कृष्ण जी की मूर्ति को माला पहनाकर एवं पूजन अर्चना कर की गई तत् पश्चात मुख्य अतिथि जी का स्वागत श्रीमती सुमन अवस्थी द्वारा किया गया, समाज के अध्यक्ष डॉ आरती पांडेय का स्वागत श्रीमती किरण बाजपेई द्वारा किया गया श्रीमती सुरेखा दीक्षित का स्वागत श्रीमती रिचा तिवारी द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में महिला समाज द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था साथ ही राधा कृष्ण सजाओ एवं नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें नन्हे।मुन्ने बच्चों ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भाग लिया कार्यक्रम में समाज से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए करने के लिए उन्हें उपहार दिए गए ।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संध्या शुक्ला द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज की अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर आरती पांडेय, सचिव श्रीमती किरण बाजपेई, कोषाध्यक्ष नम्रता शुक्ला, नंदिता बाजपेई, गायत्री तिवारी, मीरा मिश्रा, उषा किरण बाजपेई, सुमन अवस्थी, मधु अवस्थी, निधि तिवारी, विशेषता त्रिवेदी, रिद्धि बाजपेई ,रीता दुबे, वंदना शुक्ला, वंदना मिश्रा, किरण शुक्ला, रीता तिवारी ,मोना तिवारी, बीनू तिवारी, सीमा मिश्रा, रिचा तिवारी, मृदुला अवस्थी, ममता तिवारी, पूनम शुक्ला, भावना मिश्रा, ज्योत्सना मिश्रा, भावना पांडेय, शारदा बाजपेई, अर्चना तिवारी का विशेष योगदान रहा का विशेष योगदान।