मोपका में अवैध प्लॉटिंग करने वाले बिल्डरों के प्लॉटो पर चला नगर निगम का बुलडोजर

बिलासपुर: अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर व कच्चा प्लॉटिंग करके बेचने वाले मोपका क्षेत्र के बिल्डरो के प्लॉट आज नगर निगम के द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए आज बुलडोजर चलाया गया है।
मोपका स्थित ग्लोरियस सिटी जिसके बिल्डर मनीष तिवारी के द्वारा अवैध निर्माण कराया गया था जिसके 8-10 मकानों को नगर निगम की अतिक्रमण शाखा द्वारा कार्यवाही करते हुए बुलडोजर से तोड़ दिया गया है।
वही मोपका रोड में नरेंद्र मोटवानी द्वारा की जा रही अवैध कच्चा प्लॉटिंग के ऊपर भी नगर निगम ने कार्यवाही करते प्लॉट पर बनाए गए रोड को जेसीबी चलाकर तोड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम को मोपका, चिल्हाटी के क्षेत्रों से लगातार अवैध प्लिटिंग की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद आज नगर निगम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया है,अधिकारियों ने बताया है की आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।