Loading ...
बिलासपुर

तीजा मनाने बिलासपुर आई महिला का बैग ऑटो में छूटा, ऑटो संघ के अध्यक्ष के प्रयासों से बैग सुरक्षित वापस मिला

बिलासपुर : तीजा मनाने बिलासपुर आई महिला का पैसा व सामान ऑटो में छूटा गया था और वह रोते बिलखते स्टेशन में परेशान हो रही थी लेकिन आटो संघ के अध्यक्ष अजय पाणिकर के प्रयासों से महिला को पैसा व सामान सकुशल वापस मिला।

मंगलवार को जांजगीर से बिलासपुर तीजा मनाने आई ममता साहू का बैग बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य में जाते हुए ऑटो में छूट गया था। जिससे वह बहुत ढूंढी व परेशान हो कर रोते रोते उस ऑटो वाले को ढूंढने लगी। लेकिन उसका कही कोई पता नहीं चल पा रहा था तभी किसी ने आटो संघ के अध्यक्ष अजय पाणिकर को फोन कर उक्त घटना की पूरी जानकारी दी।

ऑटो संघ के अध्यक्ष अजय पाणिकर ने बिना समय गवाए तत्काल सभी ऑटो वालो को उसकी जानकारी भेजी जिससे महिला कि आटो में छूटा बैग सहित 14800/- नक़द महिला को सलामत वापस मिला। महिला अपना बैग वापस पाकर अत्यंत खुश हुई और ऑटो संघ के अध्यक्ष को अपना बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित की ।

उक्त घटना में सबसे मजेदार बात यह रही कि जिस आटो में बैग छूटा था उसे ही बैग की कोई जानकारी नहीं थी। दिन भर आटो स्टैंड में अध्यक्ष अजय पाणिकर की कार्यशैली व आटो वाले की ईमानदारी पर चर्चा होती रही।