स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आगामी स्वदेशी मेला 9 से 15 नवंबर को साइंस कॉलेज,मैदान में आयोजित

बिलासपुर : स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आगामी स्वदेशी मेला 9 से 15 नवंबर को साइंस कॉलेज,मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा तय करने हेतु शुक्रवार को बैठक रखी गयी । उक्त बैठक में स्वदेशी मेला 2022 के मेला संयोजक के रूप में सौमित्र गुप्ता , मेला सह संयोजक उचित सूद एवम श्रीमती शोभा कश्यप को सर्वसममति से नामित किया गया है।

स्वदेशी जागरण मंच के संभागीय संयोजक डॉ सुशील श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वदेशी मेला का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में 9 नवंबर से 15 नवम्बर तक होना निश्चित हुआ है।

उक्त कार्यक्रम में CBMD रायपुर के प्रबंधक सुब्रत चाकी, आर विभाराव,विपरण प्रबंधक जी.आर. जगत, अर्णब कांत चौधुरी, तुषार पानसे, चंद्रशेखर बघेल, श्रीमती चंदना गोस्वामी, श्रीमती किरण मेहता, दीपमाला झा, श्रीमती पूनम सिंह, रजनी यादव, युगल शर्मा, दीप्ति बाजपाई, अंकिता मेहता , दिलेन्द्र कौशील, , कमल छाबड़ा, सुनीता मानिकपुरी, राकेश चन्द्राकर, स्मृति जैन , अनु कश्यप, ज्योतिंद्र उपाध्याय, नैन सिंह परिहार, लता गुप्ता , नंदू सोनी, रजनी यादव,सावित्री दुबे ,मोनिका,वर्षा चंद्राकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।