Loading ...
बिलासपुर

पत्रकारों की एकजुटता से ही मिलेगा अपना हक व अधिकार : आर.डी गुप्ता सदभाव पत्रकार संघ की समीक्षा बैठक संपन्न ,तहसील व ब्लॉक इकाईयों को किया जायेगा और भी मजबूत

बिलासपुर : सदभाव पत्रकार संघ,छत्तीसगढ़ की समीक्षा बैठक शनिवार को सर्किट हाउस में रखी गई। इस बैठक में संगठन के विस्तार और बिलासपुर संभाग के सभी ब्लॉक इकाइयों में पत्रकार साथियों को संगठित करने के विषय पर चर्चा की गई।

बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने संभाग के जिन ब्लॉक में इकाई का गठन नहीं हुआ है वहां पत्रकार साथियों को जोड़ कर गठन करने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी सदस्यों की सहमति से तय किया गया कि संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा एवं बिलासपुर जिला अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल द्वारा टीम बनाकर ऐसे ब्लॉकों में इकाई का गठन किया जाएगा।

बैठक में कोरबा जिले के पसान निवासी पत्रकार रितेश गुप्ता की समस्या को लेकर भी चर्चा की गई इसमें सभी सदस्यों की सहमति से आईजी श्री रतनलाल डांगी से मिलकर इस समस्या का निराकरण कराने का निर्णय लिया गया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की एकजुटता बहुत महत्व रखती है उन्होंने कहा कि पत्रकारों को एकजुट होकर अपने हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देव दत्त तिवारी, प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा, संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा, संभागीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल,संभाग उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव ,सत्येंद्र वर्मा, अखिल वर्मा, बिलासपुर जिला अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष ललित गोपाल,जिला सचिव प्रतीक मिश्रा, जिला सचिव आमिर खान ,जिला सचिव अनीश गंधर्व, संतोष मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।