Loading ...
बिलासपुर

लापरवाही के आरोप में सीपत तहसील के हल्का न.18 के पटवारी भुनेश्वर पटेल निलंबित

बिलासपुर : सीपत तहसील के हल्का नंबर 18 जांजी के पटवारी श्री भुवेनश्वर पटेल को निलंबित कर दिया गया है।

लापरवाही एवं कार्य के प्रति उदासीनता के आरोप में एसडीएम मस्तूरी अमित गुप्ता ने आज निलंबन की कार्रवाई की है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंधी के भूमि बंटवारा संबंधी एक प्रकरण में बार-बार निर्देशित करने के उपरांत भी श्री पटेल के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया जा रहा था।

निलंबन अवधि में श्री पटेल का मुख्यालय तहसील कार्यालय सीपत रहेगा