Loading ...
Uncategorizedधार्मिकबिलासपुर

शहर के सभी दुर्गोत्सव समिति की हुई बैठक, दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई मारपीट तोडफोड़ का सभी ने एक स्वर में किया निंदा, डीजे व वाहन चालक का हुए नुकसान का सभी मिलकर करेंगे भरपाई, आगामी वर्ष में शहर के सभी दुर्गोत्सव समितियां आपसी सामंजस्य के साथ मनाएंगे दुर्गोत्सव का पर्व

बिलासपुर (वीडियो) : नगर की समस्त मां दुर्गा उत्सव समिति की एक बैठक मां भगवती हरदेव लाल मंदिर गोल बाजार में आहूत की गई थी जिसमें बिलासपुर शहर के समस्त दुर्गा उत्सव समिति के कर्मठ सदस्य उपस्थित हुए।

सभी ने सर्वसम्मति से कल बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई अप्रत्याशित घटना की निंदा एवं दुख प्रकट किया । तथा सभी समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि इसमें जो भी दोषी व्यक्ति है उसके खिलाफ कानून अपनी कार्रवाई करें एवं साथ ही साथ प्रशासन से यह निवेदन की गई कि जो व्यक्ति इस घटना में लिप्त नहीं है या निर्दोष हैं उन्हें आरोपी ना बनाया जाए।

इस घटना से डीजे वाले एवं ट्रक वालों का जो भी आर्थिक नुकसान हुआ है बिलासपुर की दुर्गा उत्सव समिति अपने धार्मिक दायित्व के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को भी समझते हुए आपसी सहयोग से राशि इक्कठा कर डीजे एवं गाड़ी वालो का जो आर्थिक नुकसान हुआ है उनकी भरपाई करने का भी निर्णय लिया है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि जो बहन, बेटियां व महिलाएं ( सोशल मीडिया के माध्यम से जो वीडियो प्रसारित हो रहा है उसके अनुसार) तोड़फोड़ करने वालो का डटकर मुकाबला कर रही थी उन नारी शक्तियों का भी सम्मान किया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दुर्गा उत्सव के १ माह पूर्व प्रशासन से यह निवेदन किया जाएगा कि बिलासपुर जिले के समस्त दुर्गा उत्सव समिति की एक विशाल बैठक रखी जाए ताकि सभी की जिम्मेदारियां और दायित्वो का निर्धारण बैठक में हो सके ।

बिलासपुर की समस्त दुर्गा उत्सव समिति ने यह भी निर्णय दिया कि आगामी भविष्य में विसर्जन एवं दुर्गा उत्सव सुचारू रूप से हो सके इसलिए आपसी सामंजस्य स्थापित किया जाएगा ताकि समस्त दुर्गा उत्सव समिति आपस में मेल मिलाप और सहयोग की भावना जागृत हो सके इस हेतु भी प्रयास करेंगे।

अंत में सभी ने बिलासपुरवासीयों एवं सभी माता के भक्तों से इस दुखद घटना के लिए एक स्वर में माफी भी मांगी और यह संकल्प भी लिया कि बिलासपुर जो कि दुर्गा उत्सव के लिए पूरे देश भर में पहचाना जाता है सभी समस्त दुर्गा उत्सव के कर्मठ कार्यकर्ता सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर तन मन धन से समर्पित भाव से आगामी दुर्गा उत्सव को महोत्सव का रूप देने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

उक्त बैठक में प्रमुख रूप से महेश दुबे (टाटा महाराज), नीरज (राजा) अवस्थी, शरद गुप्ता, दुर्गेश पाण्डेय,चंचल सलूजा, गणेश किसटा सहित शहर के सभी दुर्गा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।