
बिलासपुर : शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां शेरावलिये दुर्गात्सव समिति, सीताराम मंदिर ,गोंडपारा, बिलासपुर के द्वारा शानदार माता का जगराता करवाया गया तथा दो साहसिक बेटियों का सम्मान भी किया गया।

गोंडपारा स्थित शेरोवालिए दुर्गोत्सव समिति द्वारा रविवार को माता का जगराता कार्यक्रम रखा गया था जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक शैलेश पांडेयू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव महेश दूबे, एल्डरमैन दीपांशु श्रीवास्तव, एल्डरमेन बंटी गुप्ता , सिटी कोतवाली सीएसपी स्नेहिल साहू, एवम सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती पायल शब्द लाठ,श्रीमती पलक जायसवाल, किरण सिंह आदि प्रमुखरूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका अचला वैष्णव,और बसंत वैष्णव ने अपनी शानदार प्रस्तुति दे कर भक्तों को मां दुर्गे की भक्ति में झूमने को मजबूर कर दिया और भक्तगण देर रात तक जगराता का आनंद लेते रहे।।
इस अवसर पर नारी शक्ति के रूप में दो युवतियों का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने पिछले दिनों दुर्गा विसर्जन में हुई अप्रिय घटना में कुछ असामाजिक तत्वों का डटकर सामना किया था।
कार्यक्रम में समिति के सदस्य एवम सामाजिक कार्यकर्ता चंचल सलूजा का विशेष योगदान रहा।