शहर में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा ने निकाली मशाल जुलूस

बिलासपुर : बिलासपुर जैसे शांति प्रिय शहर में हाल ही के दिनो मे अचानक अपराधिक घटनाओं की बाड़ सी आ गई है ,जिले की कानून व्यवस्था लगभग ध्वस्त हो गई है, लगातार चाकू बाजी, मारपीट एवं गैंगवार आदि घटनाएं हो रही है । जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस सरकार की निरंकुशता व निष्क्रियता पर सवाल उठाया है और शहर की कानून व्यवस्था को लेकर आज शाम 6 बजे गांधी चौक से सिटी कोतवाली तक मशाल जुलूस निकाली ।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत जुलूस को संबोधित करते हुए कहा कि शहर की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, नगर में अपराधिक घटनाये बढ़ते जा रही है जो गहरी चिंता का विषय है जिस पर तत्काल रोक लगाना अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि शहर में अपराधियो के हौसले बुलंद है। प्रशासन को तत्काल इनके विरूद्ध कड़ी कर्रावाई करने की आवश्यकता है अन्यथा आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जायेगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रभारी दीपक सिंह ने कहा कि प्रशासन जल्द इन अपराध एवम अपराधियो पर अंकुश नही लगता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस मशाल जुलूस में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, जिला प्रभारी दीपक सिंह, विनोद सोनी, विजय ताम्रकार, विजय सिंह, अजीत सिंह भोगल, चंदु मिश्रा, निम्मा जीवनानी, जुगल अग्रवाल, प्रवीर सेन, दुर्गा सोनी, मनीष अग्रवाल, बंधु मौर्य, मकबूल अली, प्रवीण दुबे, राजेश मिश्रा, विवेका ताम्रकार, अनमोल झा, राहुल सराफ, अभिषेक चौबे, नितिन पटेल, केतन सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला, पंकज तिवारी, शैलेन्द्र यादव, बिज्जू यादव, संतोष सिंह, रोशन सिंह, इंशु गुप्ता, रोहित मिश्रा, यश देवांगन, अंकुश गुप्ता, आदित्य तिवारी, बुद्धेश्वर शर्मा, महर्षि बाजपेयी, आशीष तिवारी, मोनू रजक, नितिन छाबड़ा, मुकेश राव, वैभव गुप्ता, विकास मिश्रा, अमित चतुर्वेदी, अमित तिवारी, हरि गुरूंग, बबलू कश्यप, प्रकाश यादव, डीके साहू, कमल कौशिक, रमेश जायसवाल, सुकांत वर्मा, अमरदीप बोलर, योगेश बोले, सुब्बा राव, विश्वजीत ताम्रकार, अनुज त्रिहान, साहिल कश्यप, आशीष मिश्रा, सचिन सोनी, आयुष मेहता, तनुज वोहरा, रवि मोहोर, अभिषेक तिवारी, अशोक साहू, अमन सोनी, मोनू जायसवाल, अमन सलूजा आदि बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।