शहर की खूबसूरत प्रवेश द्वारों पर अनाधिकृत रूप से बैनर,पोस्टर एवम एडवाटाइजिंग कर खराब कर रहे है शहर की सुंदरता, नगर निगम को चाहिए की इन पर करे सख्त कार्यवाही

बिलासपुर : शहर के चौक चौराहों में बने खूबसूरत प्रवेश द्वारों को बदसूरत बनाने में शहर के कुछ लोगो ने कोई कसर नही छोड़ी है।
अपने शहर को खूबसूरत व स्वच्छ बनाए रखना हर शहरवासियों का एक सामाजिक कर्तव्य होता है ताकि उसका शहर बाहर से आने वाले लोगो को बेहद खूबसूरत लगे और वह बार बार आना चाहे लेकिन यह बड़ी विडमना है कि हमारे शहर के कुछ लोग अपने ही शहर की सुंदरता को खराब करने में लगे पड़े है।


शहर के मुख्य चौराहा महामाया चौक में बने प्रवेश द्वार में एक रियल स्टेट ब्रोकर ने अपना पोस्टर लगाकर गेट को ढक दिया है वही सामने बस स्टापेज में एक पेट दुकान वालो ने अपने दुकान का विज्ञापन लगा कर पूरे बस स्टापेज के लिए बनाया गया सेड को ही ढक लिया है अब आपको खोजने भी पता नही लगेगा की असल में कही बस स्टापेज बना है भी कि नही , अब आप वहा से थोड़ा आगे बढ़िए सुभाष चौक की तरफ वहा तो और भी कमांल किया है लोगो ने,एक दुकानदार ने पूरे गेट पर ही अपने होटल का बैनर लगा कर पूरा एडवाटाइजिन कर रखा है। बड़े शर्म की बात है हम अपने शहर की खूबसूरती को इस तरह खराब कर रहे है।
एसे लोगो पर नगर निगम को कड़ी कार्यवाही करने की अवास्यकता है ताकि ऐसा दुबारा कोई न करे लेकिन नगर निगम को फुरसत ही कहा है कि इन सब पर कोई कार्यवाही करे, वो तो छोटे मोटे ठेले वालों ..सब्जी वालो के समान जप्त कर वाह वाही लूटकर अपना काम खतम कर ले रही है।