Loading ...
बिलासपुर

मितवा महिला कल्याण एवं सेवा समिति द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के तहत मशाल रैली निकाल कर लोगो को जागरूक किया गया

बिलासपुर : मितवा महिला कल्याण एवं सेवा समिति बिलासपुर के द्वारा चूचूहिया पारा क्षेत्र मे बाल विवाह मुक्त भारत के तहत मशाल रैली निकाल कर लोगो को जागरूक किया गया ।कम उम्र में बालिकाओं की विवाह कर देने से बच्चियों में कई तरह की शारीरिक मानसिक कमजोरिया उत्पन्न हो जाती है तथा शिक्षा में व्यवधान भी उत्पन्न हो जाती है बच्चे अपने पैरो पर खड़े नही हो पाते जिसके लिए बच्चियों की शादी वयस्क उम्र में ही होनी चाहिएं इसी विषय को लेकर यह जागरूकता रैली निकाली गई।मशाल रैली में प्रमुख रूप से संस्था की प्रमुख संतोषी वर्मा ,कार्यकर्ता स्वाति गुप्ता ,हिरा दुबे ,फांसिसका एक्का, दीपिका ठाकुर, अंजू., संजय , सुनीता, गीता चौरसिया , रोशनी ,गीतिका सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी शामिल रहे।