Loading ...
बिलासपुर

तखतपुर विधायक “डॉ. रश्मि आशिष सिंह” ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्योत्सव एवम आदिवासी सम्मेलन में छत्तीसगढ़ आने का नेवता देने पहुंची

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में राज्योत्सव और आदिवासी महोत्सव का आयोजन एक से तीन नवंबर तक किया जाना है। इसका न्यौता देने विधायकों और अधिकारियों को राज्यवार न्यौता देने के लिए टीम मुख्यमंत्री द्वारा बनाई गई है।

आज तखतपुर विधायक “डॉ. रश्मि आशिष सिंह” झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को राज्योत्सव एवम आदिवासी सम्मेलन में अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ आने का न्यौता देने पहुंची।

उनके साथ में सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेल साय , संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह व कन्हैया अग्रवाल भी उपस्थित रहे।