Loading ...
बिलासपुर

•सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की अहम बैठक संपन्न. •पत्रकारों की एकजुटता और भाईचारा बढ़ाने दीपावली मिलन समारोह आयोजित करने का लिया गया निर्णय. •समाज की उत्कृष्ट विभूतियों का होगा सम्मान

बिलासपुर : सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की बैठक रविवार को सर्किट हाउस में रखी गई जिसमे सर्वसम्मति से दीपावली मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी जी ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह के बहाने हम एक दूसरे से मिलते है,जिससे हमारे संबंधों में और भी प्रगाढ़ता आती है और भाईचारा बढता है। सब की सहमति से आगामी 12 नवंबर को संगठन की और से दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

आगे उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक एवम प्रशासनिक क्षेत्र के अलग- अलग विभूतियों का जिन्होंने अपने – अपने क्षेत्रों में एक विशेष योगदान दिया है उन्हे हमारे संगठन द्वारा इस कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जायेगा।

साथ ही संगठन के विस्तार हेतु ब्लाक व जिला का दौरा करने के लिए संभागीय अध्यक्ष विनय मिश्रा और जिलाध्यक्ष पंकज खंडेलवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के प्रत्येक सदस्य को अपने साथ पांच अन्य को संगठन में जोड़ने का दायित्व सौपा गया।

प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता ने कहा हमे अपने संगठन को और भी मजबूत करने की आवश्यकता है ,पत्रकार किसी भी संगठन का हो अगर वह किसी मुसीबत या तकलीफ में है तो हमे मिलकर मुसीबत में उनका साथ देना है। दीपावली मिलन समारोह के माध्यम से हम एक दूसरे से मिलते है,दीपावली की खुशियां बांटते है,जिससे संगठन और भी मजबूत होता है।

उक्त बैठक में प्रदेेश सचिव उमाकांत मिश्रा ,संंभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा, कार्यकारी संभाग अध्यक्ष मनीष शर्मा संभागीय उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र यादव, अखिल वर्मा, ललित गोपाल, संतोष मिश्रा, अनीश गंधर्व, सुधीर तिवारी,अमीर खान, सागर सोनी, नीरज साहू, प्रतीक मिश्रा भूषण श्रीवास आदि पत्रकार उपस्थित रहे।