Loading ...
बिलासपुर

सेंट्रल गुरुद्वारा गोड़पारा महिला सत्संग की अध्यक्ष बनी मीना सलूजा • नव नियुक्त अध्यक्ष को सिरोपा पहनाकर किया गया सम्मानित

बिलासपुर : गोड़पारा, स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा में महिला स्त्री सत्संग का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें 2022 से लेकर 2024 तक के लिए अध्यक्ष के रूप में मीना सलूजा को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है।

इसके पश्चात पूर्व अध्यक्ष ने अपना ब्योरा लेखा-जोखा हिसाब की पूरी किताब नई अध्यक्ष को सौंप दी है, मीना सलूजा के अध्यक्ष बनने से पूरे समाज में हर्ष का माहौल व्याप्त है लंबे समय से सेवा कार्य में जुड़ी मीना सलूजा सेंट्रल गुरुद्वारा के सेवा कार्य में लंबे समय से लगी हुई है, इसलिए उन्हें सर्वसम्मति से एक स्वर में अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद मीना सलूजा को सिरोपा पहनाकर सम्मानित भी किया गया इस दौरान सेंट्रल गुरुद्वारा गोड़पारा के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

इस दौरान जगजीत उपवेजा, निर्मलजीत छाबड़ा, पप्पी उपवेजा, नीना सलूजा, सुदेश सलूजा, लखबीर कौर, ज्ञान बहनजी, सत्यरानी, सतनाम कौर सलूजा, भूपिंदर कौर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

बता दे कि मीना सलूजा सामाजिक कार्यकर्ता चंचल सलूजा की माताजी हैं।