पत्रकार स्व सुशील पाठक जैसी घटना शहर में पुनःदोहराने नही देंगे, पत्रकार नीरज शुक्ला के हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करें, समस्त पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी आईजी से मुलाकात कर हमलावरो की तत्काल गिरफ्तारी की मांग रखी

बिलासपुर : बिलासपुर के पत्रकारों के ऊपर आए दिन हो रहे जानलेवा हमलो से पत्रकारों में जबरदस्त रोष देखा जा रहा है।

आज जिले के समस्त पत्रकार संगठनों के पदाधिकारीयों ने बिलासपुर रेंज के आईजी श्री रतन लाल डांगी से मुलाकात की और पत्रकार नीरज शुक्ला पर हुए हमले के हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करनें की मांग की।
साथ ही पत्रकार संगठनों ने कहा की अब हम पत्रकार स्व सुशील पाठक जैसी घटना को शहर में पुनः दोहराने नही देंगे ,पत्रकारों पर इस तरह कोई भी हमला बर्दास्त नही की जायेगी। पुलिस प्रशासन तत्काल हमलावारो का पता कर उसे गिरफ्तार करें अन्यथा पत्रकार संगठन प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेंगे।
ज्ञात हो कि पिछले 15 नवंबर की रात 12:30 के करीब जब पत्रकार नीरज शुक्ला घर लौट रहे थे तभी घात लगाए बैठे 04 नकाबपोश हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था जैसे तैसे वह वहा से भागकर अपनी जान बचाई थी।
उक्त घटना की रिपोर्ट सरकंडा थाने मे दर्ज करा दी गई है, लेकिन अभी तक हमलावरों की गिरफ्तारी नही हो सका है, जिससे पुनः प्राणघातक हमले का भय बना हुआ है।