बिलासपुर
शनिचरी बाजार – अपोलो रोड पर अतिक्रमण करने वाले पर नगर निगम एवम यातायात पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

बिलासपुर : गोलबाजार,सिटी कोतवाली,शनिचरी बाजार,रपटा,रामायण चौक से अपोलो रोड तक लगातार अवैध वेंडर एवम ठेले वालो द्वारा रोड पर दुकानें लगाकर रास्ते को जाम करने की शिकायत आ लगातार रही थी।
जिसे लेकर आज नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते एवम यातायात पुलिस द्वारा सयुक्त कार्यवाही करते हुए रास्ते पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालो का सामान हटवाया गया एवम कुछ लोगो के समान जप्त करने की कार्यवाही भी की गई ।