“पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन” द्वारा बैगा- आदिवासी बहुल बहेरामुडा के आश्रित ग्राम फुलवारीपारा के 500 से अधिक ग्रामीणों को गरम कपड़े व कंबल बाटें गए

बिलासपुर : पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन द्वारा बैगा,आदिवासी बहुल बहेरामुडा के आश्रित ग्राम फुलवारीपारा के ग्रामीण परिवारों को गरम कपड़े एवम बिस्किट्स वितरित की गई।

कड़कड़ाती ठंड में हम लोग जहा शॉल, स्वेटर, कंबल व रजाइयों के साथ अपने अपने घरों में सुरक्षित आराम फरमाते है, वही आदिवासी क्षेत्रों के ग्रामीणों के पास पहनने के लिए दो जोडे कपड़े भी नही होते। एसे में उनके परिवार के लोग ठंड से कुकड़ते रहते है, कभी कभी तो ऐसा भी होता है कि ठंड ज्यादा पड़ने से इनके घर के बच्चे – बूढ़े की मौत भी हो जाती है, इन परिवारों में पैसे का इतना अभाव देखा गया है कि ये अपने लिए स्वेटर,कंबल कुछ भी नही खरीद पाते।


इन्ही सब कारणों को देखते हुए सामाजिक संस्था “पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन “ ने लोगो को उनकी जिंदगी देने के लिए एक नई शुरुआत करते हुए शहर के इन दुरस्त आदिवासी ग्रामीण परिवारों को मददत के लिए चुना और उनकी मद्दत के लिए कंबल,रजाई, कपड़े, स्वेटर साथ ही बच्चो के लिए बिस्किट्स का पैकेट आदि वहा लगभग 500 लोगो को वितरित किया।

संस्था की अध्यक्ष/फाउंडर श्रीमती पायल शब्द लाठ ने कहा कि…. हमारा उद्देश्य है की हम ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों की मद्दात कर सके….गरीब परिवार के बच्चो को पढ़ाई में सहयोग कर सके… उनके जीवन में थोड़ी खुशियां ला सके…. इन्ही उद्देश्यो को लेकर हमारी संस्था लगातार गरीब, मजदूर व जरूरतमंदो परिवारों के लिए लगातार काम कर रही है।

साथ ही श्रीमती पायल ने बताया कि हम चाहते है की किसी बीमार व्यक्ति की मृत्यु ब्लड के अभाव में न हो इसके लिए भी हमारी संस्था आए दिन ब्लड डोनेशन कैंप कर ब्लड बैंक को निशुल्क ब्लड उपल्ध कराने का भी कार्य कर रही है।

इस दौरान संस्था के फाउंडर श्रीमती पायल शब्द लाठ़, उपाध्यक्ष शब्द लाठ, सचिव चंचल सलूजा, कोषाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, तविश लाठ,राजवीर लाठ,अनिल बामने आदि उपस्थित रहे।