Loading ...
बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का मराठा समाज ने किया पुतला दहन

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ मराठा समाज ,जिला मराठा समाज, बिलासपुर जीजामाता महिला मंडल ,बिलासपुर युवा मराठा सेना बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा वीर सावरकर और नितिन गडकरी से राष्ट्रपुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना किए जाने के विरोध में बिलासपुर के समस्त मराठा जन छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में एकत्रित हुए और उन दोनों नेताओं का पुतला दहन किया ।

छत्रपति महाराज के लिए इस प्रकार के शब्दों का जिस प्रकार से उन्होंने उपयोग किया है माफीनामा और आज के नेताओं से छत्रपति शिवाजी की तुलना किए जाने से छत्तीसगढ़ मराठा समाज उदवेलित है और यह कृत्य छत्तीसगढ़ मराठा समाज के लोग कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

छत्रपति शिवाजी महाराज मराठों के नहीं पूरे राष्ट्र के लिए ही एक भगवान के स्वरुप हैं और यदि छत्रपति शिवाजी महाराज नहीं होते तो आज के परिदृश्य की कल्पना करना ही बेकार है छत्रपति शिवाजी महाराज और ना जाने अन्य कितने महापुरुषों ने अपना सर्वस्व निछावर करके भारत को एक संपूर्ण राष्ट्र के रूप में विकसित करने में महती भूमिका निभाई है। इनकी तुलना आज के नेताओं से करना पूर्ण रूप से बेईमानी है।

बिलासपुर के समस्त मराठा जनता छत्रपति शिवाजी चौक में एकत्रित हुए और इनका पुतला दहन करके अपना विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मराठा समाज के अध्यक्ष अरुण घाडगे ,महासचिव विक्रम बाकरे, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कापसे, राकेश बाकरे ,हिंदू एकता संगठन के युवराज तोड़ेकर, मोरेश्वर राव मगर, शशांक चौहान, जिला मराठा समाज के अध्यक्ष आनन्द राव महाड़िक, जीजामाता महिला मंडल की संरक्षक श्रीमती लक्ष्मी वाशिंग अमितेश बाकरे, बादल बाकरे, गौरव भोंसले युवा मराठा समाज के अध्यक्ष गौरव सालुंके, पारस राव भावेश पवार, गौरव शालूके, राखी जाधव, रीना गाड़े, किरण मूले, श्रीमती शोभा बिबे, सुरेश जाधव, धीरेन्द्र घाडगे, विनय बाकरे एवम बड़ी संख्या में मराठा समाज के लोग उपस्थित थे।