•चाकूबाजी से अब सत्ता पक्ष के नेता भी अछूते नहीं रहे • कांग्रेस जनपद पंचायत सदस्य के ऊपर चाकू से कांग्रेस के नेता ने ही किया जानलेवा हमला •पुलिस मामूली धारा लगाकर कर लिया खाना पूर्ति

बलौदाबाजार : प्रदेश में इन दिनों मारपीट चाकूबाजी और जानलेवा हमला आमबात सी हो गई है, अब इन घटनाओं से सत्ता पक्ष के बड़े नेता भी अछूते नहीं रहे।
यही कारण है कि इस बार कांग्रेस के कद्दावर नेता के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है और मारने वाले भी कांग्रेस के नेता ही निकले है।
दरसल कसडोल जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष, कसडोल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान जनपद पंचायत सदस्य कसडोल, आजीवन सदस्य प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के योगेश बंजारे के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है।
दरअसल बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना अंतर्गत कसडोल के रहने वाले कांग्रेस नेता योगेश बंजारे पिता रामेश्वर बंजारे उम्र 40 वर्ष सा. भागवत भवन के सामने रहते है, उन्होंने बताया है कि 23 नवंबर को साढ़े 8 बजे नगर पंचायत के सामने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए बिमल अजय, राजू जायसवाल, विशाल साहू व अन्य 8..10 लोगो ने गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत करने उसके थाने जाने पर जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला कर दिए।
उन्होंने बताया की मै क्षेत्र का जनपद सदस्य हूं जिसकी वजह से कुछ लोग बेवजह विवाद करते है,उस दिन भी वही हुआ जब मै अपने काम से निकल रहा था तभी आरोपियों ने मुझे मां- बहन की गालियां देते हुए चाकू एवम कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दिये।
उसके बाद थाने में शिकायत करने जाने से बातचीत होते हुए उन लोगो ने मिलकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया,यही नहीं किसी ने सिर पर वार किया, तो किसी ने मेरे पेट में चाकू मारा, पुलिस वालों व अन्य उपस्थित लोगों ने इलाज के लिए मुझे अस्पताल पहुंचाया ।
तब पुलिस ने हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया।
आपको बता दे की योगेश बंजारे कसडोल से कांग्रेस के कद्दावर नेता है, वे आने वाले विधानसभा चुनांव में विधायक की टिकिट के प्रबल दावेदार के रूप में देखे जा रहे है,जिसकी वजह से कुछ लोग अभी से विवाद करना शुरू कर दिए है,यही वजह है कि उससे जबरदस्ती विवाद पैदा कर प्राणघातक हमला किया गया है,अब इसमें आगे देखना होगा की हमला करने वाले के पीछे मास्टर माइंड कौन है और उसका असली चेहरा पुलिस कब तक बेनकाब कर जनता के सामने लाती है।
धारा: 294,506,324,147, 148, 149, 34 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट
आरोपीयो के नाम :
1. विमल अजय, 2. राजू जायसवाल, 3. मितेश चौहान, 4. विशाल साहू 5. विजय साहू व अन्य 8- 10 लोग