Loading ...
बिलासपुर

एनसीसी केडेट्स द्वारा 74वा स्थापना दिवस मनाया गया, 6 कॉलेजो के 600 कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली

बिलासपुर : 74 वा एनसीसी दिवस के कार्यक्रम को कर्नल एसके गुप्ता के निर्देशानुसार एवं एडम अफसर कर्नल संजीव राय की उपस्थिति में पुलिस ग्राउंड में मनाया गया।

इस कार्यक्रम में बिलासपुर शहर के 6 कॉलेज 7 स्कूल के 600 कैडेट्स शामिल हुए। इस अवसर एनसीसी छात्रों द्वारा रैली निकाल कर स्वच्छ भारत, साक्षरता, ओसेन प्रदूषण, बाल विवाह आदि मुख्य विषयों पर जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को जागरूक किया गया।

रैली को पुलिस अधीक्षक( शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल के द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया, रैली पुलिस ग्राउंड से अग्रसेन चौक होकर गोल बाजार से होते हुए सेंटर जा कर समाप्त हुआ।

इस अवसर पर कॉलेज के कैडेटों के द्वारा रक्तदान भी किया गया । कार्यक्रम में डॉ.आर के गौराहा,एनसीसी अधिकारी अशोक नागपुरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।