Loading ...
बिलासपुर

बिलासपुर नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की ताबड़तोड़ कार्यवाही से मचा हड़कम, स्कूल- कॉलेजो के आसपास पान- सिगरेट बेचने वाले ठेलो पर भी किया गया 500-500 सौ रूपये का फाइन

बिलासपुर : बिलासपुर नगर निगम के कमिश्नर के आदेशानुसार मंगलवार को महामाया चौक से सुभाष चौक, नूतन चौक, अशोक नगर, साइंस कालेज, राजकिशोर नगर तक नगर निगम के अतिक्रम दस्ते द्वारा विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी।

सोमवार को लोयला स्कूल, चिंगराजपारा स्कूल, लालबहादुर शास्त्री स्कूल, तिलकनगर स्कूल, मोहंती स्कूल,मिशन स्कूल, छत्तीसगढ़ स्कूल के आस पास गुटका, सिगरेट बेचने वाले 06 दुकानों को बंद कराया गया एवं 02 दुकानों को 500-500 रूपये फाईन किया गया।

वही पुराना बस स्टैंड से गोलबाजार, सदर बाजार, देवकीनन्दन चौक तक यातायात पुलिस एवं अतिक्रमण शाखा द्वारा संयुक्त रूप अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी।