बंधवापारा, सरकंडा में स्थित देशी शराब भठ्ठीं हटाने को लेकर आज चौथे दिन भी हड़ताल जारी रहा , गांधी वादी नेता संजय ने अपनी चीता में लेट कर जिला प्रशासन का जताया विरोध

बिलासपुर : बंधवापारा,सरकंडा में स्थित देशी शराब भठ्ठीं को वहां से दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग को लेकर मोहल्लें के लोग पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे हुए है, वही मोहल्ले वासियों के इस आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे गांधीवादी नेता संजय ने आज अपनी चीता पर लेट कर जिला प्रशासन से अपना विरोध जताया।
देशी शराब दुकान को हटाने की मोहल्लेवासियों की मांग पर पिछले 04 दिनो से भूख हड़ताल पर अनशन में बैठे गांधीवादी नेता संजय आज अपनी मांगो को लेकर अपनी चीता सजवाया और उस पर वे लेट कर जिला प्रशासन से मांग की कि अगर प्रशासन जनता की आवाज नही सुन सकती.. जनता की मांगो को पूरा नही कर सकती है.. यहां से देशी शराब दुकान को अन्यत्र जगह स्थानांतरित नही कर सकती है तो वे मेरी इस चीता को आग के हवाले कर दे ताकि मैं अपना प्राण त्याग सकू।
देशी शराब भट्ठी हटाने की मांग को लेकर जहां गांधी वादी नेता संजय पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए है जिसके साथ मोहल्ले की महिला, पुरुष, युवा, स्कूली बच्चे आदि भी हड़ताल में शामिल है। वही आज ऑटो चालक महिलाओ ने भी हड़ताल पर बैठकर इस मांग को अपना समर्थन दिया है।
मोहल्ले की बड़ी संख्याओं में महिलाए इस हड़ताल में शामिल है जिससे देर रात तक पंडाल में महिलाओ का जमावट बना रहता है, महिलाए बता रही थी की इस आंदोलन की वजह से आसपास के कोचियो का उनको धमकियां मिल रही है, साथ ही बीती रात किसी बात को लेकर यहा पर जोड़दार मारपीट भी होते देखा गया है। सरकंडा थाने ने सुरक्षा की दृष्टि से यहा पर एक पुलिस जरूर तैनात किया है लेकिन पंडाल वालो का कहना है कि पुलिस शाम होते ही यहा पर से चले जाते है, जबकि यहां का माहौल एवम महिलाओ की सुरक्षा की दुष्ट्रिकोण को देखते हुए रात में पुलिस की तैयनाती बेहद जरूरी है, ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके।