Loading ...
बिलासपुर

•सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने नव पदस्थ आईजी की मुलाकात •पुलिस और पत्रकार एक दूसरे के पूरक : आईजी बी.एन मीणा

बिलासपुर : सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने बुधवार को नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा से सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान श्री मीणा ने बिलासपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर रहते हुए अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को पत्रकारों से साझा किया।

उन्होंने कहा कि बेसिक पुलिसिंग की आवश्यकता हर दौर में रही है, श्री मीणा ने कहा कि पुलिस और पत्रकार एक दूसरे के पूरक है।

सदभाव पत्रकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त तिवारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि आईजी और पुलिस अधीक्षक का दायित्व अलग अलग होता है फिर भी गुंडे और बदमाश तत्वों को नियंत्रण में रखने के लिए अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाए जाने के लिए निर्देशित करने की बात उन्होंने कही।

गौरतलब है कि जिस समय श्री बीएन मीणा बिलासपुर जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक पदस्थ हुए थे उस समय उन्होंने गुंडे बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की थी जिससे गुंडा तत्वों में हड़कंप मच गया था।

इस अवसर पर सदभाव संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आरडी गुप्ता ने कहा कि हमारा संगठन और अन्य पत्रकार साथी पुलिस का सभी कार्यों में सहयोग करते हैं, इस नाते पुलिस को भी पत्रकारों के सभी कार्यों में बराबर का सहयोग अपेक्षित रहता है ।

सदभाव पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता,कार्य0 प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष विनय मिश्रा,संभागीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, संभागीय उपाध्यक्ष अखिल वर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, बिलासपुर जिला अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल, जिला सचिव आमिर खान, जिला सचिव अनीश गंधर्व एवं जिला इकाई के सुधीर तिवारी,गौतम बोंदरे ,मुकेश शर्मा,निर्मल सिंह, भूषण श्रीवास, हीरा जी राव सदाफले सहित अन्य पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।